Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस ज‍िले में पहली बार होगी मक्का की खरीद, बनाए गए सात सेंटर

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 05:15 PM (IST)

    बदायूं जिले में पहली बार सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए सात क्रय केंद्र खोले गए हैं जहां पंजीकृत किसान 2225 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का बेच सकते हैं। यह कदम किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में मदद करेगा क्योंकि पहले उन्हें व्यापारियों के चक्कर काटने पड़ते थे। खरीद 31 जुलाई तक होगी।

    Hero Image
    मक्का की खरीद के ल‍िए बनाए गए सात क्रय केंद्र।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बदायूं। गेहूं और धान की तर्ज पर अब जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद होगी। इसके लिए यहां पर सात क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर उन किसानों से मक्का खरीदा जाएगा, जो पंजीकृत होंगे। बगैर पंजीयन के किसान अपना मक्का बेच नहीं पाएंगे। 2225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तय एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) पर किसानों से मक्का खरीद होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में बड़ी संख्या में किसान मक्का की खेती करते हैं। किसानों को मक्का बेचने के लिए आढ़तियों के यहां चक्कर लगाने पड़ते हैं। आढ़ती किसानों से मक्का कम दामों में खरीददते हैं। ऐसे में किसानों को उपज का सही मूल्य भी नहीं मिल पाता है। किसानों को उपज का सही मूल्य मिल सके। इसके लिए मक्का की सरकारी खरीद की जा रही है। जिले में मक्का की खरीद पहली बार हो रही है। इसके लिए मंडी समिति बदायूं में दो केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा दातागंत, बिल्सी, वजीरगंज में केंद्र एक- एक बना है। सहसवान में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

    31 जुलाई तक होगी खरीद

    मक्के के रेट का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 2225 रुपये घोषित किया गया है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छांव व पेयजल की भी व्यवस्था करने को कहा है। इसकी खरीद 31 जुलाई तक होगी।

    बड़ा है इस बार मक्का का रकवा

    इस वर्ष जिले में मक्का का रकवा भी बड़ा है। बीते वर्ष जिले में करीब 50 हजार हेक्टेयर में मक्का की फसल की गई थी। इस वर्ष करीब यह 75 से 80 हजार हेक्टेयर के बीच मक्का की फसल की गई है। आढ़ितयों के यहां से मक्का दूसरे प्रदेशों में भी प्रतिदिन बढ़े पैमाने पर जा रही है।

    जिले में पहली बार मक्का की खरीद हो रही है। इसके लिए सात क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसान पोर्टल पर पंजीकरण करा मक्का को क्रय केंद्र पर बेच सकता है।- मनोज कुमार, उपकृषि निदेशक