Move to Jagran APP

Badaun News: दुष्कर्म के आरोपित ने थाने में पैंट से लगाया फंदा, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना उघैती में दुष्कर्म के आरोपित बरौलिया निवासी रूप सिंह को नित्य क्रिया के लिए थाने के शौचालय ले जाया गया था। वह शौचालय की खिड़की में अपने पेंट का फंदा बनाकर लटक गया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyPublished: Wed, 24 May 2023 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 01:00 PM (IST)
Badaun News: दुष्कर्म के आरोपित ने थाने में पैंट से लगाया फंदा, हालत गंभीर
दुष्कर्म के आरोपित ने थाने में पैंट से लगाया फंदा, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना उघैती में दुष्कर्म के आरोपित बरौलिया निवासी रूप सिंह को नित्य क्रिया के लिए थाने के शौचालय ले जाया गया था। वह शौचालय की खिड़की में अपने पेंट का फंदा बनाकर लटक गया।

loksabha election banner

दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गया

गनीमत रही कि उसके साथ आये पहरा ने यह देख लिया। उसने शोर मचाया तो अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुचे और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर सीएचसी ले जाया। जहां उसे इलाज दिया जा रहा है।

युवती ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

जानकारी पाकर आरोपित के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। वह उससे मिलने की कोशिश कर रहे, लेकिन पुलिस किसी को अंदर नही जाने दे रही है। उघेती के अलावा अस्पताल में बिल्सी पुलिस तैनात है। एसएसपी डा. ओपी सिंह के मुताबिक, बहला फुसला कर ले जाने के बाद एक युवती को बरामद किया गया था।

जिसने बयान में युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। वांछित चल रहे युवक को पुलिस सुबह थाने लाई थी, जहां उसने फंदा लगा लिया। अब उसकी हालत में सुधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.