Move to Jagran APP

Badaun Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: 15वें राउंड के बाद कुछ कम हुई भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य की लीड

बदायूं संसदीय सीट पर सपा के मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव और भाजपा की डॉ.संघमित्रा मौर्य के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है यह बात मतदान के दौरान साफ हो चुकी है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 11:08 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 05:58 PM (IST)
Badaun Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: 15वें राउंड के बाद कुछ कम हुई भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य की लीड
Badaun Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: 15वें राउंड के बाद कुछ कम हुई भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य की लीड

बदायूं, जेएनएन : Badaun Lok Sabha Election Results 2019 बदायूं लोकसभा सीट पर 15वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। अब तक भाजपा की प्रत्याशी संघमित्रा को 271381 वोट मिल चुके हैं, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 253200 वोट मिले हैं। 15 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी की लीड थोड़ा कम हो गई है। बावजूद इसके वह करीब 18181 वोटों से अागे चल रही हैं। अब तक मतगणना के दौरान महज दूसरे राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 898 वोटों से लीड लेने में कामयाब हो सके हैं। मगर तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने फिर एक बार 3862 वोटों से बढ़त हासिल कर ली। जो उसके बाद अन्य राउंडों से लगातार जारी है। 

loksabha election banner

संघमित्रा बोलीं- प्रदेश में गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया

मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य लीड मिलने से उत्साहित होकर पत्रकारों के बीच आ गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने भाजपा को बहुमत से ऊपर पहुंचाया है। सपा सिर्फ मैनपुरी की सीट जीत रही है। मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इसलिए जीत रहे हैं कि उन्होंने संसद में कहा था कि वह मोदी को ही दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

भाजपा व गठबंधन के बीच मुकाबला

बदायूं संसदीय सीट पर सपा के मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव और भाजपा की डॉ.संघमित्रा मौर्य के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है, यह बात मतदान के दौरान साफ हो चुकी है। अन्य प्रत्याशियों को भी वोट मिले हैं, लेकिन वह लड़ाई से बाहर हैं। अब निर्णय की घड़ी आ गई। गुरुवार को सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक परिणाम आ जाएंगे कि ताज किसके सिर पर सज रहा है।

जिले में मतदान 23 अप्रैल को तीसरे चरण में ही हो गया था। तब लग रहा था कि मतगणना के लिए महीनेभर का वक्त गुजारना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन एक-एक दिन करके पूरा महीना गुजर गया और फैसले की घड़ी आ गई। जिले में 1239184 पुरुष, 1039413 महिला एवं 83 अन्य यानी कुल 2278680 मतदाता हैं, लेकिन 56.59 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और समर्थक महीनेभर से बूथवार पड़े वोटों का आंकड़ा लेकर मंथन कर रहे थे। सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा से जुड़े लोगों के अपने-अपने तर्क हैं, 2014 के चुनाव में मिले मतों को आधार मानकर अपना-अपना गणित बैठाते रहे हैं। चुनावी रैलियों में जुटी भीड़ और स्टार प्रचारकों की सभाओं को भी चुनाव जीतने का आधार बताया जा रहा। यहां से दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके सपा के धर्मेंद्र यादव अगर जीतते हैं तो उनकी जीत की हैट्रिक होगी। अगर भाजपा की संघमित्रा चुनाव जीतती हैं तो उन्हें पहली बार संसद पहुंचने का मौका मिलेगा।

बदायूं सीट पर यह हैं प्रत्याशी

1- सपा-बसपा गठबंधन : धर्मेंद्र यादव

2- भाजपा : डॉ.संघमित्रा मौर्य

3- कांग्रेस : सलीम इकबाल शेरवानी

4- भारतीय गदर पार्टी : कृपाशंकर शाक्य

5- कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी : महेश श्रीवास्तव

6- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक : कैलाश कुमार मिश्र

7- निर्दलीय : स्वामी पगलानंद

8- निर्दलीय : अतुल कुमार

9- निर्दलीय : हरि सिंह

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.