बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर गाय से टकराकर पलटी थार, मां-बेटे की मौत
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक थार गाड़ी गाय से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे ...और पढ़ें

HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी गाय से टकराई।
हादसे में मां कुसुम मिश्रा और बेटे शुभम की मौत।
दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, बरेली रेफर।
जागरण संवाददाता, बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात गाय से टकराने के बाद थार गाड़ी पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना हजरतपुर थाना क्षेत्र में कुंडरा माजरा अंडरपास के पास किलोमीटर संख्या 221.8 पर हुई।
थार में सवार चार लोग वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर अचानक गाय सामने आ गई। गाड़ी उससे टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कुसुम मिश्रा, उनके बेटे शुभम मिश्रा, सचिन मिश्रा और शिवम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ले जाया गया। बरेली ले जाते समय कुसुम मिश्रा और शुभम मिश्रा की मौत हो गई।
हादसे में गाय की भी मौत हो गई। पुलिस मृतकों व घायलों के स्वजन को सूचना दी है। वह बदायूं पहुंच रहे हैं इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत: बेड के पास मिला शव, 10 साल पुरानी शादी में विवाद के बाद ससुराल वाले फरार
