विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के जमुई जैसी बर्बरता अब बदायूं में: प्रेमी-प्रेमिका को घेरकर पीटा, छेड़छाड़ का वीडियो बनाया; 3 गिरफ्तार

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:09 PM (IST)

बदायूं के उघैती में 17 सितंबर को प्रेमी-प्रेमिका को घेरकर पीटा गया और छेड़छाड़ का वीडियो बनाया गया। वीडियो सामने ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. उघैती में 17 सितंबर की घटना, वीडियो दिखाकर फंसे युवक

जागरण संवाददाता, बदायूं। बिहार के जमुई जैसी घटना बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सामने आई है। यहां 17 सितंबर को जंगल में प्रेमी-प्रेमिका को क्षेत्र के ही आठ-दस युवकों ने घेर लिया।

दोनों के साथ मारपीट की गई और किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए युवकों ने वीडियो भी बना लिया। किसी तरह दोनों युवकों के चंगुल से निकलकर वहां से भाग गए।

घटना के बाद मामला दबा रहा, लेकिन गुरुवार को आरोपित युवकों ने वीडियो लोगों को दिखाना शुरू किया तो इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की तो उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस मोबाइल से डिलीट वीडियो बरामद करने का प्रयास कर रही है।

ताकि उसे विवेचना में साक्ष्य के तौर पर शामिल किया जा सके। पुलिस ने पीड़ित युवक और किशोरी की जानकारी कर उन्हें भी थाने बुलाया। युवक की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसएसपी अंकिता शर्मा उघैती पहुंचीं हैं वह घटना स्थल का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने बताया कि घटना 17 सितंबर की है और पीड़ित ने अब सामने आकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिना ड्यूटी के 11 महीने तक लेती रही सैलरी; X पर शिकायत के बाद बदायूं में महिला सिपाही निलंबित