होली के नजदीक आते ही मिलावटखोरी का धंधा चालू, इलाके में बेचा जा रहा सरसों का मिलावटी तेल
होली से पहले बदायूं के कुंवरगांव में मिलावटी सरसों तेल का धंधा बढ़ गया है। वजीरगंज से थोक में तेल ...और पढ़ें

HighLights
होली से पहले बदायूं में मिलावटी सरसों तेल का धंधा बढ़ा।
वजीरगंज से लाकर कुंवरगांव में मिलावट कर बेचा जा रहा तेल।
वायरल वीडियो के बाद जांच और कार्रवाई का आश्वासन मिला।
जागरण संवाददाता, बदायूं। होली के नजदीक आते ही कई इलाकों में मिलावटखोरी बढ़ गई है। कुंवरगांव इलाके में सरसों का मिलावटी तेल भी जमकर बेचा जा रहा है।
यह तेल वजीरगंज इलाके से थोक में लाया जाता है और फिर आसपास के इलाके में सप्लाई कर दिया जाता है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग वाहन से सरसों का तेल उतारते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मोंगर का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार उसमें दिखाई दे रहे लोग सरसों के तेल का व्यापार करते हैं। वह वजीरगंज इलाके से थोक के भाव में सरसों का तेल खरीदकर लाते हैं और उसमें मिलावट करते हुए आसपास इलाके में सप्लाई कर देते हैं।
यह खेल लंबे समय से चल रहा है लेकिन अभी तक इन मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस तेल के सेवन से लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन वह अंजाने में इन मिलावटखोरों से तेल खरीद रहे हैं।
गांव में मिलावटी सरसों तेल का धंधा काफी समय से चल रहा है। रात के अंधेरे में वजीरगंज से किसी वाहन में लादकर लाया जाता है और फिर यहां उसमें दूसरा तेल मिलाकर सरसों का तेल तैयार कराया जाता है।
कई बार इस संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायतें भी हो चुके हैं और यह मामला थाना पुलिस तक भी पहुंच चुका है लेकिन मिलावट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। यह अपना धंधा लगातार चमकाने में लगे हैं।
इसकी सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। तेल का सैंपल लेकर उसे लैब भेजा जाएगा और मिलावट करने वालों पर कार्रवाई होगी।
-सीएल यादव, सहायक खाद्य आयुक्त
