विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागा आरोपी, तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:15 AM (IST)

बदायूं में जानलेवा हमले का आरोपी सुरजन सिंह यादव पुलिस हिरासत से फरार हो गया, जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बदायूं। जानलेवा हमले का आरोपित सुरजन सिंह यादव को सोमवार शाम को थाने से भाग गया। देर रात लापरवाह तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। आरोपित सुरजन की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। जनवरी 2025 में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें सुरजन ने फायरिंग की। इसमें दुर्वेश घायल हो गए थे।

उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को उसे मंडी समिति के पास से पकड़ा गया। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुंशी कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही थी। शाम को दारोगा सचिन यादव किसी काम से बाहर गए।

उसी दौरान सुरजन भाग गया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने इसमें दारोगा सचिन, सिपाही सनी वर्मा व सतेंद्र कुमार की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपित थाने से बाहर जाता दिख रहा।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि दारोगा ने लापरवाही करते हुए आरोपित पर ध्यान नहीं दिया। मुंशी कार्यालय में तैनात दोनों सिपाहियों ने भी अपनी ड्यूटी को सही तरीके से नहीं किया। आरोपित को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करना चाहिए था, इसमें भी लापरवाही की गई।

यह भी पढ़ें- बदायूं में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: टेंपो को डंपर ने रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, 9 की हालत गंभीर