जिले में कोरोना संक्रमण के 12 और केस
जागरण संवाददाता बदायूं जिले में कोरोना संक्रमण के 12 नए केस और सामने आए हैं। इसमें चार शहर में उसहैत में पांच उझानी शेखूपुर और सिरसौली गांव में एक-एक संक्रमित मिला है। आधी रात के बाद स्वस्थ महकमे ने यह रिपोर्ट जारी की। इस पर जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पाट घोषित किया। हालांकि शहर के पटियाली सराय और अल्फा खां सराय पहले से ही हॉटस्पॉट हैं। शहबाजपुर मुहल्ला जरूर नया हॉटस्पाट बना।
जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में कोरोना संक्रमण के 12 नए केस और सामने आए हैं। इसमें चार शहर में, उसहैत में पांच, उझानी, शेखूपुर और सिरसौली गांव में एक-एक संक्रमित मिला है। आधी रात के बाद स्वस्थ महकमे ने यह रिपोर्ट जारी की। इस पर जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पाट घोषित किया। हालांकि शहर के पटियाली सराय और अल्फा खां सराय पहले से ही हॉटस्पॉट हैं। शहबाजपुर मुहल्ला जरूर नया हॉटस्पाट बना।
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार शाम पहले एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आने की रिपोर्ट जारी की। इस पर प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली। मगर, गुरुवार देर रात स्वास्थ्य विभाग ने 12 नए केस निकलने की जानकारी दी। कोरोना संक्रमित की यह सूची स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार दबाए रहे। सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 12 केस निकलने की पुष्टि की। इसमें शहर में पटियाली सराय में संक्रमितों के संपर्क में आए दो लोग, मुहल्ला शहबाजपुर और अल्फा खां सराय में एक-एक संक्रमित निकला। उसहैत के वार्ड संख्या पांच में भी संक्रमितो के संपर्क में आए पांच लोग पॉजिटिव निकले हैं। उझानी ब्लॉक के गांव सिरसौली, शेखूपुर और उझानी कस्बे में भी एक एक केस निकला है। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करते हुए नए हॉटस्पॉट बनाने के भी निर्देश दिए हैं।