वार्षिकोत्सव में होनहार बच्चों को मिला पुरस्कार
रामश्री देवी मेमोरियल भानुप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 06:06 AM (IST)
संस, बिसौली : रामश्री देवी मेमोरियल भानुप्रकाश सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा नेता दुर्गेश वाष्र्णेय, पंकज सिंह चौहान और रामवीर सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। बच्चों ने देशभक्ति के नाटकों ने दर्शकों में जोश भरा। मंडल स्तर पर खेलकूद में धूम मचाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपक चौहान, प्रबंधक भानुप्रकाश सिंह चौहान, मुकेश गुप्ता, नीटू पाल, नत्थूलाल शर्मा, लालू सिंह, विपिन पाठक एडवोकेट, सुनील कुमार सिंह, धीरेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें