कार्रवाई का दौर शुरू, बिना मास्क के हुई कार्रवाई
जासं बदायूं तमाम हिदायत के बावजूद लोग घरों से बाहर निकलने पर मास्क नहीं पहने रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 12:40 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:04 AM (IST)
जासं, बदायूं : तमाम हिदायत के बावजूद लोग घरों से बाहर निकलने पर मास्क नहीं पहने रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब सख्ती बरती जाएगी। शुक्रवार को संतोष सिंह चौराहे पर चेकिग अभियान चलाया। अलापुर, ककराला आदि रोड से आने वाले बाइक सवारों को दूर से देखकर रोका गया। महिला थानाध्यक्ष उषा तोमर ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभियान चलाकर मास्क न पहनने वालों को सबक सिखाया। चालान किया गया और भविष्य में मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने को चेताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें