हादसा : हाईवे पर टेंपो पलटा, 11 लोग घायल
एमएफ हाईवे पर अलापुर थाना क्षेत्र में एक टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार 11 सवारियां घायल हो गई।
बदायूं, जेएनएन : एमएफ हाईवे पर अलापुर थाना क्षेत्र में एक टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार 11 सवारियां घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा म्याऊं से सवारियां लेकर एक टेंपो बदायूं की ओर जा रहा था। रास्ते में थाना थाना अलापुर क्षेत्र के गांव खरखोली पर टेपों का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते टेपों सड़क किनारे खाई में जा पलटा। दुर्घटना में प्रवेश कुमार व उसकी पत्नी गुड्डी देवी, निवासीगण गांव बिचपुरी, श्याम पाल, राय सिंह, ओमपाल, बांके, गुरुवेन्द्र, रघुवीर व नन्ही निवासीगण म्याऊं के अलावा रामआसरे निवासी रानीगौटिया थाना वजीरगंज और राजवती निवासी गांव बेन थाना बिल्सी समेत 11 लोगों को चोट आई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्रवेश व श्यामपाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।