आप ने चलाया सदस्यता अभियान
आम आदमी पार्टी ने पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 11:59 PM (IST)
फोटो 15 बीडीएन- 20
जासं, बदायूं : आम आदमी पार्टी ने पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत की। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में रविवार को पार्टी कैंप कार्यालय पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की। शिविर में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। करीब 60 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिला संयोजक भूदेव सिंह ने कहा कि हर ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अब्दुल जमील खां, नत्थू लाल श्रीावास्तव, अशोक कुमार, कृष्णा देवी, मुहम्मद जुबैर, सोहन सिंह शाक्य, महाराज, राजीव पाली आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें