मोबाइल के विवाद में युवक को गोली मारी
जेएनएन इस्लामनगर (बदायूं) थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज निवासी अमर सिंह का पुत्र श्याम सिंह दाि
जेएनएन, इस्लामनगर (बदायूं) : थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज निवासी अमर सिंह का पुत्र श्याम सिंह दाहिने पैर में घुटने से ऊपर गोली लगने से घायल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने पहुंचकर घायल से जानकारी ली। घायल श्याम सिंह ने ग्राम प्रधान यादवीर पर आरोप लगाते हुए बताया देर शाम सात बजे प्रधान व बेटा मुनीश के साथ घर पर आए और मेरी बेटी पर मोबाइल चुराने का आरोप लगाया। मैंने मना किया, लेकिन प्रधान झगड़ा करने लगे और गालियां देते हुए हवाई फायर करते हुए गोली मार दी। घायल श्याम वीर को जिला अस्पताल रैफर किया। सीओ संजय कुमार रेड्डी व थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि घायल की पत्नी पान देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।