Move to Jagran APP

4.58 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 91.79 करोड़

जेएनएन बदायूं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना। ब्लाकों से लेकर ग्राम पंचायतों तक किसानों के बीच कार्यक्रम हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि अटल जी ने आपस में नदियों को मिलाने का अभियान शुरू किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 01:03 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 01:03 AM (IST)
4.58 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 91.79 करोड़
4.58 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 91.79 करोड़

जेएनएन, बदायूं : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना। ब्लाकों से लेकर ग्राम पंचायतों तक किसानों के बीच कार्यक्रम हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि अटल जी ने आपस में नदियों को मिलाने का अभियान शुरू किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हित की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को किसानों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि सरकार उनकी आय दोगुनी करने को हरसंभव प्रयास कर रही है। नए कृषि कानून भी उसी दिशा में एक ठोस कदम है। जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में सभापति उमेश राठौर के निर्देशन में कार्यक्रम हुए।

loksabha election banner

इस्लामनर : ब्लाक पर हुए कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने जहां अटल जी से जुड़ी स्मृति सुनाई। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम आया है। जिन लोगों ने कभी किसानों, मजदूरों का दर्द नहीं देखा है वह लोग आज दिखावा कर रहे हैं। काजू-किशमिश खाकर आंदोलन किया जा रहा है। नौ किसानों को क्रेडिट कार्ड, चार को भैंस पालन ऋण स्वीकृति पत्र और 18 महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, रुदायन चेयरमैन अरविद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल, राजीव शर्मा, कुलदीप वाष्र्णेय एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, नुकुल राणा, शरद बजाज, वृजेश सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कस्बे के बूथ अध्यक्ष रंजीत कुमार वाल्मीकि के घर पहुंचे। सहसवान : ब्लाक परिसर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र राजेश्वर पटेल समेत कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विधान सभा संयोजक अवढर शर्मा, देव सिंह यादव, पीयुष माहेश्वरी, गोपाल चांडक, एसडीएम लाल बहादुर, सीओ रामकरन सरोज, कोतवाल राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। मंडी निरीक्षक श्याम बाबू गुप्ता के नेतृत्व में मंडी परिसर में पंडाल लगा कर किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सलमान हैदर नकवी, कैलाश बाबू गुप्ता, फारूक सिद्दीकी, नत्थूलाल कश्यप आदि मौजूद रहे। बिसौली : ब्लाक पर हुई किसान गोष्ठी में सांसद डा. संघमि़त्रा मौर्य, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय ने सरकार की किसान हितकारी योजनाओं के बारे में बताया। शिवकुमार पाराशरी, नगराध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, ठा. रामवीर सिंह, सनवीर पाल, मनोज टाटा, ललित वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। कोऑपरेटिव गोदाम, फतेहपुर पर भी कृषक गोष्ठी की गई। विधानसभा प्रभारी एवं डायरेक्टर रामवीर सिंह, विपिन पाठक, ललित वाष्र्णेय, जितेन कुमार, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।

बिल्सी : नगर के सिरसौल रोड स्थित गेस्ट हाउस पर सुशासन दिवस में विधायक पंडित आरके शर्मा के बड़े भाई राजकुमार शर्मा ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। प्रदीप शर्मा, रजनीश शर्मा, दीपक गुप्ता, विजय वाष्र्णेय, राजन शर्मा, उपदेश आदि मौजूद रहे। अंबियापुर ब्लाक परिसर में हुई किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने किसानों को सरकार की योजनाएं बताईं। जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष गगन राठी, सर्वेश शाक्य आदि मौजूद रहे।

उझानी : कृषि उत्पादन मंडी समिति हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य बीएल वर्मा ने सड़क दुर्घटना में मरे दो किसानों की पत्नियों मनुआनगला के रामवीर की विधवा राधा देवी और गुराई के सनी राठौर की विधवा आरती देवी को तीन-तीन लाख के चेक प्रदान किए। इस मौके पर पंकज सक्सेना, अमरकांत मिश्रा, वेदराम लोधी, रवेंद्र सक्सेना, रामवहादुर साहू, प्रदीप साहू, रामौतार आदि मौजूद रहे।

फैजगंज बेहटा/आसफपुर : आसफपुर ब्लाक परिसर में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर तथा आसफपुर मंडल अध्यक्ष मयंक पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने सरकार की योजनाएं बताई। विजय शर्मा, हरीश मिश्रा, पिटू वर्मा, उमेश गुप्ता, आशीष तिवारी, संतराम मिश्रा, विनोद गुप्ता, मोहित, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सिलहरी : सालारपुर ब्लाक के घटपुरी में सहकारी समिति पर हुए कार्यक्रम में जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष उमेश राठौर ने किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए। भाजपा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कमलजीत भूरानी, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, सहकारी बैंक के डायरेक्टर हरि चरण लाल, सभापति अशोक चौहान आदि मौजूद रहे। मुजरिया : सहकारी समिति कोल्हाई पर हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, अपर जिला सहायक अधिकारी रमेश पाल सिंह,, जिला सहकारी बैंक के मैनेजर अर्जुन सिंह, राहुल कुमार, डीसीबी के संचालक सत्येंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। उसावां : ब्लाक प्रांगण में हुए समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण किया। चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, बीडीओ बीपी सिंह, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार, जदुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे अलापुर : कस्बे के जिला सहकारी बैंक परिसर में भाजपा के जिला महामंत्री शारदा कांत शर्मा ने किसानों के हित में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी शाखा प्रबंधक राजीव चौधरी, अपर जिला सहकारी अधिकारी मनोज कुमार उत्तम, रामअवतार सिंह यादव, सभापति अनुज शर्मा, आशू शर्मा, सुमित त्रिपाठी, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.