Move to Jagran APP

चुनाव के लिए अधिग्रहित होंगे 900 वाहन

परिवहन विभाग ने वाहनों को अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 11:37 PM (IST)
चुनाव के लिए अधिग्रहित होंगे 900 वाहन
चुनाव के लिए अधिग्रहित होंगे 900 वाहन

बदायूं : लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एक तरफ कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है तो दूसरी ओर चुनाव के लिए वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है। चुनाव में बूथ तक अधिकारी, कर्मचारियों को लेकर जाने के लिए तकरीबन 900 बड़े व छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। अभी तक 721 वाहनों को अधिग्रहित किया जा चुका है। जिसमें 150 बड़े वाहन शामिल हैं। चार दिन में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव में वाहनों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया के दौरान वाहनों के चालक रूट ही बदल लेते हैं। सड़क छोड़कर कस्बों में वाहनों को दौड़ाते हैं। अधिकारियों को इस बात की जानकारी होने पर वह भी कच्चे-पक्के रास्तों पर जाकर वाहन पकड़ रहे हैं। शहर में डिपो चौराहा हो गया इस्लामनगर का ग्रामीण क्षेत्र। सभी जगहों से वाहनों का अधिग्रहण करते समय वाहनों के पेपर जमा किए जा रहे हैं। निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थान पर वाहनों को मंगवाया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुहैल अहमद ले बताया कि वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। 721 वाहनों को अधिग्रहित किया जा चुका है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.