77 संदिग्धों के भेजे सैंपल, 83 की रिपोर्ट निगेटिव
विभिन्न प्रांतों से आ रहे प्रवासियों की सैंपलिग की गति बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जिले से 77 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए जबकि लैब से 83 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जनपद में कोरोना के 38 केस मिल चुके हैं जिनमें से 17 स्वस्थ हो चुके हैं।
जेएनएन, बदायूं : विभिन्न प्रांतों से आ रहे प्रवासियों की सैंपलिग की गति बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जिले से 77 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, जबकि लैब से 83 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जनपद में कोरोना के 38 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 17 स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.यशपाल सिंह ने बताया कि बाहर से आ रहे प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिग कराने के साथ संदिग्धों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अभी 194 की रिपोर्ट लैब से आनी बाकी है।
23 प्रवासियों के लिए गए सैंपल
ककराला में कई दिन पहले लौटे प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया गया था। शुक्रवार को करीब दो बजे बदायूं से आई डॉक्टरों कि टीम ने सभी की स्क्रीनिग कि गई और सैंपल लिए गए है। सैंपल भरने को लेकर पूर्व में ही दूसरे राज्यों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद से आए लोगों को सूचित कर दिया गया था। जिला चिकित्सा केंद्र से आए डॉ.शकील, कमर लैब टैक्नीशियन गौतम, वसीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ककराला पर सभी 23 प्रवासियों के शारीरिक दूरी में रहकर सैंपल लिए।