शहर की गोशाला में पल रहे 40 गोवंशीय
पालिका परिषद द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में चालीस गाय बछड़ों की बदलती सूरत सरकार पर मेहरबान होगी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:59 PM (IST)
बदायूं : नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में चालीस गाय बछड़ों की बदलती सूरत योगी सरकार की मुहिम कारगर साबित होती नजर आ रही है। बता दें कि योगी सरकार ने घुमंतू गायों के लिए गौशाला बनाने का फरमान आते ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीपमाला गोयल व अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने अस्थाई गोशाला संचालित कराई थी। यहां चालीस गाय व बछड़े हैं। जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी महेंद्र कुमार की है। बताया जाता है कि गाय बछड़ों को नियमित रूप से दो टाइम भूसा हरियाली के साथ-साथ चोकर मिला कर दिया जाता है। उचित खानपान व्यवस्था के कारण पशुओं की स्थिति सुधरती नजर आ रही है। कुछ गाय बीमार थी जिनका उपचार कराकर सही कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें