Move to Jagran APP

वन महोत्सव में 39.72 लाख पौधे लगा संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता बदायूं जिले में वन महोत्सव हर्षोल्लास से मना। वन विभाग की ओर से एक साथ 39.72 लाख पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। नोडल अधिकारी मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद कोविड-19 के नोडल अधिकारी ओपी सिंह वर्मा के साथ नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता सांसद डॉ.संघमित्रा मौर्य शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 12:31 AM (IST)
वन महोत्सव में 39.72 लाख पौधे लगा संरक्षण का लिया संकल्प
वन महोत्सव में 39.72 लाख पौधे लगा संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में वन महोत्सव हर्षोल्लास से मना। वन विभाग की ओर से एक साथ 39.72 लाख पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। नोडल अधिकारी मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, कोविड-19 के नोडल अधिकारी ओपी सिंह वर्मा के साथ नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डॉ.संघमित्रा मौर्य, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

loksabha election banner

कादरचौक के गांव नूरपुर पड़ेरा की 135 हेक्टेयर भूमि पर एक ही दिन में एक लाख 17 हजार 15 पौधे रोपे गए। ककोड़ा, कादरचौक स्थित तालाब, राजकीय मेडिकल कॉलेज, राजकीय पौधशाला बदरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में नोडल अधिकारी कमिश्नर रणवीर प्रसाद के साथ मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल हुए। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि परिवार के लोग अपने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण करें जिससे बच्चों में भी पौधों के लिए स्नेह एवं उनके ख्याल रखने जैसे पानी व खाद लगाने जैसी जिम्मेदारी का एहसास हो। सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वन पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य तत्व हैं। पेड़ों से ताजा और साफ-सुथरी हवा सांस लेने के लिए मिलती है। यूपी सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। सभी लोग पौधारोपण के साथ इनके संरक्षण का भी संकल्प लें। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि जिन पेड़ों की वजह से आज हम जीवित हैं, उन्हीं को नष्ट कर रहे हैं। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा कि सभी लोग एक-एक पौधा अवश्य लगाए, जो भी पेड़ लगाए जिम्मेदारी लेकर उसकी देखभाल करें। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि ईश्वर ने प्रकृति को मानव जीवन को अनूठा उपहार दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी पौधे लगाए गए हैं उनकी देखभाल करते रहें। इस दौरान कोविड-19 के नोडल अधिकारी ओपी सिंह वर्मा, डीएफओ ईशा तिवारी, एडीएम वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा भी मौजूद रहे। वन विभाग ने आंवला रोड पर वन महोत्सव मनाया। यहां सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, डीएफओ ईशा तिवारी, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी नवेद इकराम ने पौधे रोपे। दातागंज रेंज में बसेना वन खंड में विधायक राजीव कुमार ने एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह के साथ पीपल, गूलर, सहजन के पौधे रोपे। क्षेत्रीय वनाधिकारी रविद्र सिंह विष्ट मौजूद रहे। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने अपने कार्यालय व परिषदीय विद्यालय म्याऊं में पौधे लगाए। बीआरसी आसफपुर पर बीइओ राशिद अनवर व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यतींद्र शर्मा ने आंवला व सागौन के पौधे लगाए। दास कॉलेज व एसके इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में 200 पौधे लगाए। आइएमटी कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर-धीरपुर में हरिश्चंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमगांव में संगीता शर्मा, संविलयत विद्यालय पलिया लटू में फरहत हुसैन ने पौधरोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.