पारा पहुंचा 37 पार, लोग हुए बेहाल
अप्रैल माह में गमी्र ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 12:00 AM (IST)
बदायूं : अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गुरूवार को महीने भर में सबसे ज्यादा पारा हाई हुआ। पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोगों का घरों से निकलना दुश्वार को गया। लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे ढक कर निकल रहे है। अभी से बदन को झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को गला तर करने के लिए शहर में किसी भी स्थान पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। शहरवासियों के लिए लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप भी आधे से ज्यादा खराब पड़े हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें