Move to Jagran APP

व्यापारी के घर 1.20 करोड़ का पड़ा था डाका

बिल्सी में सराफा व्यापारी के घर लाखों नहीं, बल्कि एक करोड़ 20 लाख का डाका पड़ा था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM (IST)
व्यापारी के घर 1.20 करोड़ का पड़ा था डाका
व्यापारी के घर 1.20 करोड़ का पड़ा था डाका

बदायूं : बिल्सी में सराफा व्यापारी के घर लाखों नहीं, बल्कि एक करोड़ 20 लाख का डाका पड़ा था। यह बात पुलिस को सौंपी गई सोना-चांदी के आइटमों की लिस्ट से खुली है। वहीं, लूटपाट का खुलासा करने में जुटी टीमों के हाथ में कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगे हैं। इतना जरूर है कि यह पता लगा है कि जिस गैस सिलेंडर से सीढि़यों का गेट काटा था। वह हवाई जहाज के साथ ले जाए जाते हैं, ताकि आपातकाल में मुसाफिरों को आक्सीजन मुहैया कराई जा सके। एक बार उपयोग के बाद सिलेंडर कंडम होते हैं। उन्हें कबाड़ बनाकर गुजरात भेजा जाता है। मिलाकर यह गिरोह स्थानीय नहीं बल्कि गैर प्रांत का है।

loksabha election banner

सराफा कारोबारी अमित वाष्र्णेय के घर हुई लूटपाट की घटना के बाद उन्होंने डकैतों द्वारा लूटे गए सामान की लिस्ट पुलिस को सौंपी तो पुलिस भी भौचक रह गई। वजह थी कि अमित के घर से एक करोड़ 20 लाख का डाका पड़ा था। हिसाब जोड़ने के बाद इस लिस्ट का चर्चा आम हुआ तो समूचा व्यापारी वर्ग पुलिस के विरोध में खड़ा हो गया है। इधर, डकैतों द्वारा घटनास्थल पर छोड़ा गया सिलेंडर पुलिस को मिला। तफ्तीश में यह पता लगा है कि यह सिलेंडर मुंबई में बनाए जाते हैं। इसके बाद उनमें आक्सीजन भरकर हवाई यात्रा करने वाले मुसाफिरों के जीवन की रक्षा के लिए दिया जाता है। मुंबई में सि¨लडर की कंपनी से पड़ताल में यह पता लगा कि एक बार उपयोग के बाद सिलेंडरों को कबाड़ घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद उन्हें गुजरात भेजा जाता है। वहां से उनकी नीलामी होती है। वर्जन

हर पहलू पर जांच की जा रही है। पुलिस लाइन से भी चु¨नदा इंस्पेक्टरों को खुलासे में लगाया गया है। उनकी टीम अलग से बनी है।

- विजय प्रकाश, सीओ सहसवान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.