Move to Jagran APP

लॉक डाउन उल्लंघन में 111 लोग गिरफ्तार, 29 वाहन सीज

???? ??? ??? ???? ??????? ?? ?????? ??? 104 ????? ?? ???????? ???? ??? ??? ???? ????? 29 ???? ??? ??? ?? ??? ?? ?? ?? ????? ????? ?? ??? ?? ???????? ????? ??? ??? ?? ?? ??? ??? ????? ?? ?? ???? ???????? ?? ??? ??? ???? ??????? ???? ????? ?? ??? ??? ??? ??? ?? ?????? ????? ??? ???????? ?? ??? ??? ?? ???? ?????? ?? ??? ?? ????? ???? ????? ????? ?? ??? ?? ??? ???? ?? ???? ?? ???? ??????? ?? ???? ????? ??????? ?? ?????? ???? ????? ???????? ?? ???? ?? ????? ?? ??? ???? ??????? ???? ????? ?? ????? ?????? ???? ????? ??? ?? ?? ?????? ????? ??? ?? ???? ??????? ???? ??? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 06:00 AM (IST)
लॉक डाउन उल्लंघन में 111 लोग गिरफ्तार, 29 वाहन सीज
लॉक डाउन उल्लंघन में 111 लोग गिरफ्तार, 29 वाहन सीज

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के मामलों में 111 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 29 वाहन सीज किए गए हैं तो कई के चालान काटने के साथ ही जुर्माना वसूला गया है। एक ही दिन में पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों के होश उड़ गए। दिन भर अभियान चलाकर हुई कार्रवाई के बाद शाम के वक्त सड़कों पर कोई भी दिखाई नहीं दिया। कानून के खौफ से सभी घरों के अंदर ही रहे। गुरुवार को डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। शाम तक जो आंकड़ा सामने आया वह काफी चौंकाने वाला था। देर शाम डीएम, एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में छह, अलापुर में 11, उसहैत 14, सदर कोतवाली में पांच, बिनावर पांच, कादरचौक में एक, दातागंज में पांच, मूसाझाग में दो, इस्लामनगर में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा जरीफनगर पुलिस ने सात वाहनों का चालान, एक वाहन सीज किया। वजीरगंज पुलिस ने दस वाहन सीज, आठ के चालान काटे, सहसवान पुलिस ने 10 वाहन सीज किए पांच के चालान काटकर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। मुजरिया पुलिस ने दो वाहन सीज, तीन वाहनों के चालान काटते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला, उझानी में बाहर से सवारियां भरकर ला रहे तीन लोगों को पकड़ते हुए छह वाहनों को सीज किया गया। लॉक डाउन उल्लंघन करने पर सात को भेजा जेल

loksabha election banner

जासं, बदायूं : शहर में अलग-अलग स्थानों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों को जेल भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने शहर में हालातों का जायजा लिया, जहां पांच लोग सदर कोतवाली से पकड़े गए तो दो सिविल लाइंस क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करते मिले। उनको पुलिस ने पकड़कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने उन सभी सात लोगों को जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.