अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-गंभीरपुर मार्ग पर स्थित अमनावें गांव के समीप शुक्रवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार
जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज-गंभीरपुर मार्ग पर स्थित अमनावे गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर देख उसे जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव निवासी निक्कू राजभर (24) पुत्र दुधई राजभर शुक्रवार की रात लगभग एक बजे दीदारगंज क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी अशोक राजभर (26) के साथ बाइक पर सवार होकर नंदाव की ओर से आ रहे थे। दोनों अमनावे गांव के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें लेकर जौनपुर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां निक्कू राजभर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक का इलाज जौनपुर में चल रहा है। निक्कू राजभर छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनका डेढ़ वर्ष का पुत्र अर्तिक है। मौत की खबर के बाद पत्नी सोनी व परिजनों की चीख-पुकार से गांव में कोहराम मच गया।