विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 01:46 PM (IST)

आजमगढ़ पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो प्रसारित करने वाले 21 वर्षीय यासिर शेख को गिरफ्तार ...और पढ़ें

आजमगढ़ में अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार।

आजमगढ़ में अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार।

HighLights

  1. वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .303 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

आरोपित की पहचान ककरहटा गांव निवासी 21 वर्षीय यासिर शेख के रूप में हुई। पुलिस ने उसे शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित का तमंचे के साथ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।