झुलसे लोगों के लिए किया रक्तदान
आजमगढ़ मुकेरीगंज में हुई अगलगी की घटना में झुलसे घायल लोगों की मदद के लिए जनपद के युवा सामने आए। बुधवार को अश्वनी सिंह के नेतृत्व में 35 युवाओं ने बलरामपुर में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान कर घायलों की मदद की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 10:03 PM (IST)
जासं, आजमगढ़ : मुकेरीगंज में हुई अगलगी की घटना में झुलसे घायल लोगों की मदद के लिए बुधवार को अश्वनी सिंह के नेतृत्व में 35 युवाओं ने बलरामपुर में लगे शिविर में रक्तदान किया। समाजसेवी अश्वनी सिंह व सीताराम निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि मुकेरीगंज की घटना हृदयविदारक है। घटना में हुए मौत से हम काफी आहत हैं। अब घायलों की मदद के लिए हम जनपदवासियों को आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर नीतिश दुबे, आलोक सिंह, अब्दुल रहमान, मंटू, रजत व सूरज सहित आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें