छूटे मतदाताओं का नाम बीएलओ से जोड़वाएं कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा दीदारगंज के चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को एक निजी विद्यालय परिसर में हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे व लोकसभा लालगंज आदित्य राय ने संयुक्त रूप से बैठक में शामिल रहे।
जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा दीदारगंज के चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को एक निजी विद्यालय परिसर में हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे व लोकसभा लालगंज आदित्य राय ने संयुक्त रूप से बैठक में शामिल थे। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि पार्टी के निर्देश के अनुसार बाइक रैली प्रत्येक बूथ पर मोटर साइकिल कार्यकर्ता को तैयार करना, बूथ ग्रे¨डग को मजबूत करके उनसे प्राप्त करना, बूथ प्रभारी को मंडल की सूची बनाना, बूथ लाभार्थी बूथ प्रमुख मंडल की सूची के बारे में जानकारी दें और उसे समझाएं। सेक्टर संयोजक के साथ ही हर बूथ सेक्टर प्रभारी अपने बीएलओ से मिलकर छूटे हुए मतदाताओं को चाहे वह जिस भी वर्ग, जाति, धर्म के हो उनकी मदद करें। साथ ही उनका नाम बढ़वाने का काम करे। अभियान के रूप में सेक्टर संयोजक के माध्यम से कई विविध कार्यक्रम चलाने का भी आह्वान किया। बैठक में रामनयन ¨सह, जयप्रकाश जायसवाल, इंद्रपति ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, विजय मिश्रा, अवनीश ¨सह, अर¨वद यादव आदि थे।