मजदूर ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
निजामाबाद थाना क्षेत्र में रह रही एक महिला मजदूर ने सोमवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 07:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में रह रही एक महिला मजदूर ने सोमवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार प्रांत की निवासी 27 वर्षीय सीता देवी पत्नी लक्ष्मण राम अपने पति व बच्चों के साथ निजामाबाद क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती थी। पति का कहना है कि किसी बात से नाराज होकर उसने सोमवार की सुबह घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख पति ने उसे एंबुलेंस से सुबह आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डेढ़ घंटा बाद उसकी मौत हो गई। मृत महिला के दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें