महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव में बुधवार की शाम को एक महिला ने फांसी लगाक
आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव में बुधवार की शाम को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
मेढ़ी गांव निवासी 28 वर्षीय महिमा देवी पत्नी राजेश निषाद के दो बच्चों में पांच वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। राजेश बुधवार की सुबह प्रत्येक दिन की तरह मजदूरी करने के लिए चला गया था। शाम को लगभग चार बजे उसकी पत्नी महिमा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की खबर जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।