विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर महिला और दो बच्चों की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 05:42 PM (IST)

आजमगढ़ के रानी की सराय रेलवे हाल्ट पर बुधवार दोपहर एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन की चपेट ...और पढ़ें

आजमगढ़ के रानी की सराय में ट्रेन हादसे में महिला और दो बच्चों की दर्दनाक मौत।

आजमगढ़ के रानी की सराय में ट्रेन हादसे में महिला और दो बच्चों की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. महिला और दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत।

  2. रानी की सराय रेलवे हाल्ट पर हुआ हादसा।

  3. पुलिस शवों की शिनाख्त और जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रानी की सराय रेलवे रेलवे हाल्ट पर बुधवार दोपहर ट्रेन से कटकर महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी प्रभारी तरुण शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस आजमगढ़ से शाहगंज जा ही थी। रानी की सराय हाल्ट पर ट्रेन बीच वाली पटरी से गुजर रही थी। इसी दौरान महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर महिला और दो बच्चों के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। महिला के साथ मौजूद तीसरे बच्चे के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।