कंटेनमेंट जोन में घरों के खिड़की-दरवाजे किए गए सैनिटाइज
जागरण संवाददाता आजमगढ़ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है तो वहीं प्रशासनिक महकमा भी अपने स्तर से पूरी तरह तैयार दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करने के लिए कहीं फायर ब्रिगेड का सहारा लिया जा रहा है तो कहीं नगर पंचायत का। शहर में तो कंटेनमेंट जोन के मकानों के खिड़की-दरवाजे तक सैनिटाइज करने के बाद शहर की सड़कों को भी सैनिटाइज किया गया। मेंहनगर लॉकडाउन के दौरान शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी अधि
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने प्रतिबंध लगाया है तो वहीं प्रशासनिक महकमा भी अपने स्तर से पूरी तरह तैयार दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करने के लिए कहीं फायर ब्रिगेड का सहारा लिया जा रहा है तो कहीं नगर पंचायत का। शहर में तो कंटेनमेंट जोन के मकानों के खिड़की-दरवाजे तक सैनिटाइज करने के बाद शहर की सड़कों को भी सैनिटाइज किया गया।
मेंहनगर : प्रतिबंध के दौरान शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र, चेयरमैन अशोक चौहान ने कंटेनमेंट जोन में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ईओ को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र में रहने वालों के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।