Move to Jagran APP

..तो लालगंज से 'आधी आबादी' ही होगी भाजपा प्रत्याशी!

आजमगढ़ सदर संसदीय सीट पर सपा के बाद बाद भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सियासी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। लेकिन जिले की दूसरी संसदीय सीट लालगंज (सुरक्षित) सीट से आखिर भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इसकी घोषणा होनी शेष है। प्रत्याशी घोषित न होने से पार्टी के दिग्गज नेताओं भावी उम्मीदवारों और आमजन की जिज्ञासा शांत नहीं हो रही है। चट्टी-चौराहों पर अटकलों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारे में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि भाजपा किसी महिला को ही प्रत्याशी घोषित करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 05:57 PM (IST)
..तो लालगंज से 'आधी आबादी' ही होगी भाजपा प्रत्याशी!
..तो लालगंज से 'आधी आबादी' ही होगी भाजपा प्रत्याशी!

जासं, आजमगढ़ : सदर संसदीय सीट पर सपा के बाद भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सियासी तस्वीर लगभग साफ हो गई है, लेकिन जिले की दूसरी संसदीय सीट लालगंज (सुरक्षित) सीट से आखिर भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसकी घोषणा होनी शेष है। प्रत्याशी घोषित न होने से पार्टी के दिग्गज नेताओं, भावी उम्मीदवारों और आमजन की जिज्ञासा शांत नहीं हो रही है। चट्टी-चौराहों पर अटकलों का बाजार गर्म है। सियासी गलियारे में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि भाजपा किसी महिला को ही प्रत्याशी घोषित करेंगी।

prime article banner

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से नीलम सोनकर सांसद चुनी गई। इस समय वह दिल्ली में ही जमीं हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा से टिकट पाने के लिए कई और उम्मीदवार दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के दिग्गजों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। सपा के साथ गठबंधन के पार्टी के खाते में आई सीट पर बसपा ने लालगंज के बसपा विधायक अरिमर्दन आजाद की पत्नी संगीता आजाद को लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित कर प्रत्याशी बनाए जाने के संकेत दे दिए हैं। इसके बाद इस चुनावी जंग में मुकाबले के लिए भाजपा से महिला प्रत्याशी ही उतारे जाने की भी चर्चा जोरों पर चल रही है। हालांकि, वर्तमान सांसद नीलम सोनकर के अलावा भाजपा से टिकट के दावेदारों में 2017 के विधानसभा चुनाव में मेंहनगर सुरक्षित सीट से सुहेलदेव भासपा से चुनाव लड़ चुकीं मंजू सरोज, सीता चौहान और पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के नाम की भी चर्चा जोरों पर है। अब देखना है कि कब भाजपा अपने पत्ते खोलती है और अटकलों पर विराम लगता है। चुनावी प्रचार में लगीं कांग्रेस, प्रसपा व 'आप'

लोकसभा क्षेत्र लालगंज सुरक्षित सीट से चुनाव में कांग्रेस, प्रसपा और आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। गठबंधन के बाद बसपा ने लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिया है। जनता की निगाहें भाजपा प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी है। अब तक जिन पार्टियों से प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है, वे चुनाव जीतने के लिए क्षेत्र भ्रमण में लगे हैं। गठबंधन का प्रभारी बनाए जाने पर बसपा-सपा के नेता और कार्यकर्ता मिलकर चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। तहसील मुख्यालय से लेकर के चाय-पान की दुकानों तक भाजपा के प्रत्याशी की चर्चा जोरों पर चल रही है। कार्यकर्ता अपने-अपने पसंद के प्रत्याशियों की चर्चा करते देखे जा रहे हैं। इस बात पर भी बहस जारी है कि कहीं भाजपा अपने गठबंधन सुभासपा के प्रत्याशी को तो टिकट नहीं दे रही है। 2014 के आम चुनाव में प्रत्याशियों को मिले मत

नीलम सोनकर भाजपा 3,24,014

बेचई सरोज सपा 2,60,930

डा. बलिराम बसपा 2,33,971

बलिहारी बाबू कांग्रेस 21,832

हरिप्रसाद सीपीआइ 10,523

जियालाल आप 5,686

दिनेश कुमार अल्पसंख्यक समाज पार्टी 1,733

प्रदीप कुमार राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल 14,368

लालबहादुर बहुजन मुक्ति पार्टी

1911

श्रीपति कौमी एकता दल 4,620

सुखनयन जनशक्ति एकता पार्टी 1,398

अच्छेलाल निर्दल 4,536

अवधेश निर्दल 2,129

जंगबहादुर निर्दल 3,307


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.