गठबंधन में समाजवादी पार्टी का भी स्वागत : शिवपाल
जागरण संवाददाता अतरौलिया (आजमगढ़) प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की रा
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का अहम रोल होगा। उन्होंने गैर भाजपा दलों को एक साथ आने का आह्वान किया। दावा किया कि गठबंधन में अगर समाजवादी पार्टी भी आना चाहती है तो उसका स्वागत होगा।
उक्त बातें उन्होंने अतरौलिया स्थित रामप्यारे यादव के आवास पर मंगलवार की देर रात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। वह अतरौलिया स्थित रामप्यारे यादव की माता के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस जिले से हमारा पुराना नाता है, यहां की जनता मेरे लिए मेरा परिवार है। यहां से मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है, वर्तमान सरकार ने यहां के लोगों को सिर्फ धोखा दिया है, विकास शून्य है। टूटी सड़कें, परेशान किसान, बंद पड़ा व्यापार बता रहा है कि यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। उन्होंने रामदर्शन यादव तथा रामप्यारे यादव को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से डा. राजेंद्र प्रसाद, सीताराम यादव, जवाहिर यादव, सुरेंद्र चौहान, जयप्रकाश यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, देवानंद, विनोद यादव, महेंद्र यादव, शोभा नाथ यादव, कन्हैया सिंह आदि उपस्थित थे।
आंबेडकर पार्क में दिव्यांगजनों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: दिव्यांग कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया गया। प्रशासन के माध्यम से मुख्य सचिव दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग को ज्ञापन भेजा। वन नेशन, वन पेंशन के आधार पर दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन, संवैधानिक आरक्षण के आधार पर आवास आवंटन, पात्र दिव्यांगों को एक केवी विद्युत कनेक्शन निश्शुल्क देना आदि मांग प्रमुख रहीं। त्रिवेणी प्रसाद, सुनील कुमार सिंह आदि थे।