Move to Jagran APP

संविधान खत्म करने का काम कर रही भाजपा

क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव में रविवार को सुहेलदेव मानव गरीब सेवा संस्थान द्वारा 110वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव दोपहर 12 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:26 PM (IST)
संविधान खत्म करने का काम कर रही भाजपा
संविधान खत्म करने का काम कर रही भाजपा

जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव में रविवार को सुहेलदेव मानव गरीब सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 110वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान, नौजवान, गरीब व पिछड़ों की याद सताने लगी है। इसके पहले इनकी कोई पूछ नहीं कर रहा था। आजमगढ़ की जनता यह जानती है कि आजमगढ़ के लिए कौन सा नेता काम कर सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश में सामंतवादी लोग सत्ता हासिल करना अपना मकसद बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान खत्म करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि राजा सुहेलदेव हमेशा सामंतवादी पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध किया करते थे। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व सांसद को भेज कर हम सब का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर सुखदेव राजभर, रामश्रय राजभर, चून्नू शेख, कमला यादव, बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव, रामचेत यादव, सुभाष यादव, महेंद्र यादव आदि रहे। अध्यक्षता रामजतन राजभर व संचालन रामाश्रय चौहान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.