सड़क पर नाबदान का पानी, आक्रोश
विकास खंड पल्हना क्षेत्र के असौसा गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के कुछ लोग मेन सड़क पर नाबदान का पानी बहा रहे हैं। वहीं कुछ लोग सड़क पर पशुओं को भी बांध रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 09:49 PM (IST)
जासं, पल्हना (आजमगढ़) : विकास खंड पल्हना क्षेत्र के असौसा गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के कुछ लोग मेन सड़क पर नाबदान का पानी बहा रहे हैं। वहीं कुछ लोग सड़क पर पशुओं को भी बांध रहे हैं। आए दिन इसको लेकर में तू-तू, मैं-मैं हो रही है। इसकी सूचना कई बार तहसील व पुलिस प्रशासन को भी लोगों ने दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें