तमसा का जलस्तर 60 सेमी घटा, दुश्वारियां बरकार
आजमगढ़ शहर को तीन तरफ से घेर कर बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर श़ुक्रवार को स्थिर रहा तो शनिवार को 60 सेमी की कमी दर्ज की गई। जलस्तर खतरा निशान 74.
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शहर को तीन तरफ से घेर कर बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर श़ुक्रवार को स्थिर रहा तो शनिवार को 60 सेमी की कमी दर्ज की गई। जलस्तर खतरा निशान 74.800 मीटर के नीचे 73.410 मीटर पर रिकार्ड किया गया। बावजूद इसके निचले इलाकों में बाढ़ के पानी से घिरी हजारों की आबादी दुश्वारियां झेल रही है। यह अलग बात है कि जलस्तर घटने और बारिश न होने से कुछ राहत मिली है लेकिन दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित है। काफी संख्या में अल्प आय वर्ग के लोग अभी भी विस्थापितों की जिदगी जीने का मजबूर हैं।
काफी संख्या में लोग परिचितों के घर ठांव लिए हैं, जबकि अल्प आय वर्ग के काफी संख्या में लोग पुल व बांध किनारे तिरपाल के सहारे में किसी तरह जिदगी बसर कर रहे हैं। बांध के पूर्वी हिस्से में जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके कई मंजिला मकान में सामान उसी तरह पड़े हैं और उनकी रखवाली भी करनी पड़ रही है। हरबंशपुर में निर्माणाधीन पुल ठिकाना बन गया है। बागेश्वर नगर बाढ़ में पूरी तरह डूब गया है। सबसे अधिक पीने के पानी की किल्लत हो रही है। उधर, रेग्यूलेटरों पर बाढ़ के पानी का दबाव अभी भी बना है। तमसा नदी का जलस्तर
खतरा बिदु 74.800 मी.
29 सितंबर 72.130 मी.
30 सितंबर 72.830 मी.
एक अक्टूबर 73.220 मी.
दो अक्टूबर 73.440 मी.
तीन अक्टूबर 73.470 मी.
चार अक्टूबर 73.470 मी.
पांच अक्टूबर 73.410 मी.