प्रमाण पत्र को लेकर आंदोलन की चेतावनी
फोटो 24सी जासं आजमगढ़ अखिल भारतवर्षीय गोंड व प्रादेशिक खरवार महासभा की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में कन्हैया लाल गोंड़ की अध्यक्षता में आयोजाति की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा तो लोकसभा चुनाव से पहले जिलाधिकारी का घेराव प्रदर्शन आमरण अनशन किया जाएगा। शंकर योगाचार्य ने कहाकि अनुसूचित जनजाति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री अनसुईया उइके के समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिशा निर्देश दिया था। प्रशासन जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी करें। खरवार संघ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन खरवार ने कहा कि गोंड व खरवार जाति का प्रमाण पत्र शासनादेश के अनुसार जारी किया जाए। इस अवसर पर कन्हैया लाल गोंड शिवशंकर गोंड़ कवि नरायन रमेश गोंड त्रिभुवन खरवार अमरदीप खरवार यमुना प्रसाद गोंड श्रीप्रसाद गोंड अशोक गोंड़ आदि उपस्थित थे। संचालन दीपू खरवार ने किया।
जासं, आजमगढ़ : अखिल भारतवर्षीय गोंड व प्रादेशिक खरवार महासभा की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में कन्हैया लाल गोंड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा तो लोकसभा चुनाव से पहले जिलाधिकारी का घेराव, प्रदर्शन, आमरण अनशन किया जाएगा। शंकर योगाचार्य ने कहा कि अनुसूचित जनजाति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री अनसुइया उइके ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिशा-निर्देश दिया था। प्रशासन जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी करे। खरवार संघ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन खरवार ने कहा कि गोंड व खरवार जाति का प्रमाण पत्र शासनादेश के अनुसार जारी किया जाए। इस अवसर पर कन्हैया लाल गोंड, शिवशंकर गोंड, कवि नरायन आदि उपस्थित थे। संचालन दीपू खरवार ने किया।