जयंती की पूर्व संध्या याद किए गए स्वामी विवेकानंद
आजमगढ़ भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जंयती की पूर्व संध्या पर दीवानी कचहरी स्थित पार्क की साफ-सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा के सामने दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया।
फोटो 12
जासं, आजमगढ़ : भारत रक्षा दल के सदस्यों ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर दीवानी कचहरी स्थित पार्क की साफ-सफाई कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा के सामने दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उनके व्यक्तित्व, जीवन संघर्षो व योगदान को याद किया गया। जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने बताया कि महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर याद कर व श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य 1997 से किया जा रहा है। हमें व हमारी आने वाली पीढ़ीयों को इससे सीख व प्रेरणा मिलती है। स्वामी विवेकानंद व लाल बहादुर शास्त्री देश के युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। मोहम्मद अफजल, दुर्गेश श्रीवास्तव, रविप्रकाश, निशीथ रंजन तिवारी, मनीष कृष्ण, रामजनम निषाद, कौशलेंद्र अस्थाना, आदर्श गुप्ता आदि थे।