वीरेंद्र अध्यक्ष व रामदरश बने तहसील बार के मंत्री
मेंहनगर (आजमगढ़) तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर का चुनाव बुधवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न कराया गया। सुबह 10 से 12.30 बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद एक से डेढ़ बजे तक मतों की गणना कराई गई। मतगणना समाप्ति के बाद निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंह ने परिणाम की घोषणा की।
फोटो-20सी-
जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर का चुनाव बुधवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न कराया गया। सुबह 10 से 12.30 बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद एक से डेढ़ बजे तक मतों की गणना कराई गई। मतगणना समाप्ति के बाद निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंह ने परिणाम की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र पांडेय, मंत्री पद के लिए रामदरश राम निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र पांडेय को 34 मत, रविद्र नाथ सिंह को 29 मत व लालजी यादव को मात्र एक मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार वीरेंद्र पांडेय पांच मत से विजयी हुए। मंत्री पद पर रामदरश राम ने 35 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनाथ यादव (29 मत) को छह मतों से हराया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर रामसुधार सरोज व सहमंत्री पद पर बजरंगी लाल मौर्य को निर्वाचित घोषित किया गया। इसकी जानकारी कार्यवाह अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने दी। निर्वाचन के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते रहे।