उपाध्यक्ष गौरव व महामंत्री बने आशीष
स्थानीय नगर में स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव बुधवार को दोपहर संपन्न हो गया। उपाध्यक्ष व महामंत्री के लिए 11 से एक बजे तक मतदान हुआ। डेढ़ से दो बजे तक मतगणना की गई।
आजमगढ़ : लालगंज स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव बुधवार को दोपहर संपन्न हो गया। उपाध्यक्ष व महामंत्री के लिए 11 से एक बजे तक मतदान हुआ। डेढ़ से दो बजे तक मतगणना की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव कुमार गौतम को 348 मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी विवेक पांडेय को मात्र 28 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए आशीष यादव को 321 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रवि यादव को मात्र 65 मत पर ही संतोष करना पड़ा। नामांकन के दिन अध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार व विजय लाल यादव ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें बृजलाल यादव का पर्चा निरस्त होने पर मनीष कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। संकाय प्रतिनिधि के लिए नवनीत राजभर अकेले प्रत्याशी थे जिसे चुन लिया गया था। चुनाव अधिकारी व प्राचार्या शीला मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।