विहिप का मना स्थापना दिवस
विकास खंड लालगंज के एक मैरिज हाल में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बजरंग मुनि उदासीन व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग के प्रो. गुरु प्रसाद सिंह रहे।
जासं, देवगांव (आजमगढ़) : विकास खंड लालगंज के एक मैरिज हाल में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बजरंग मुनि उदासीन व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग के प्रो. गुरु प्रसाद सिंह रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने संगठन के रचनात्मक कार्यों के साथ ही धरातल के कार्यों की चर्चा व सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर ने अपने कार्यों से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह का संचार किया जो सराहनीय है। विश्व हिन्दू परिषद ने समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने 20 वर्षों से उड़ीसा जेल में बंद दारा सिंह को छुड़ाने के लिए संगठन के सम्मुख आवाज बुलंद की।