वाहन बाजार में रौनक, ब्रांडेंड कंपनियों की बल्ले-बल्ले
आजमगढ़ : भले ही महंगाई से लोग जूझ रहे हैं लेकिन बुलेट का बाजार चहका हुआ है। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की खरीद का ग्राफ भी बढ़ा है। हर कोई शान-शौकत का जीवन बिताना चाहता है। ऐसे में इस दीपावली में हीरो, होंडा व टीवीएस की गाड़ियां लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विभिन्न डिजाइन की कार लोगों को आकर्षित कर रही हैं लेकिन चार से आठ लाख के बीच कार की बिक्री ज्यादा है। इसके अलावा टाटा बस, ट्रक व मैजिक कार की बिक्री में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साफ दो फीसद की वृद्धि हुई है।
आजमगढ़ : दीपावली पर बाजार गुलजार है। वाहनों के शोरूम में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दो पहिया वाहन में हीरो होंडा का क्रेज जस का तस है, वहीं बुलेट की चाहत खासा दिख रही है। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की खरीद का ग्राफ भी बढ़ा है। ग्राहकों के चेहरे पर अबकी नोटबंदी का कहीं असर नहीं दिख रहा है। लोगों की ख्वाहिशें पूरी हो रही हैं। इस दीपावली में हीरो, होंडा व टीवीएस की गाड़ियां लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विभिन्न डिजाइन की कार लोगों को आकर्षित कर रही हैं, लेकिन चार से आठ लाख के बीच कार की बिक्री ज्यादा है। इसके अलावा टाटा बस, ट्रक व मैजिक कार की बिक्री में पिछले वर्ष की अपेक्षा दो फीसद की वृद्धि हुई है।
बुलेट के बाजार पर नजरें डाली जाए तो बुलेट को लोग बड़ी शान से खरीद रहे हैं। बुलेट का एवरेज भी 40 किमी प्रतिलीटर देने का दावा किया जा रहा है। बड़े तमाम लोग धनतेरस पर बु¨कग भी करा लिए हैं। ऐसे में धनतेरस तक 200 से अधिक बुलेट बेचने का लक्ष्य है। हीरो के डीलर काशीनाथ जालान की मानें तो अब तक 4000 दो पहिया वाहन बेच चुके हैं। दीपावली तक एक हजार दो पहिया वाहन बेचने का उनका टारगेट है। उन्होंने बताया कि उनके यहां सुपर स्प्लेंडर, सुपर डीलक्स, सुपर प्लस की बिक्री ज्यादा है। इनका एवरेज 70 किमी प्रति लीटर तक है। इसके अलावा स्कूटी मैक्सो फ्रीजर व ड्यूप की भी बिक्री अधिक है। इसका एवरेज 40 किमी तक है। हिमालय स्कूटर के मालिक अब्दुल्ला ने बताया कि बजाज की गाड़ियों की डिमांड पिछले वर्ष की अपेक्षा कुछ ठीक है। दीपावली पर उम्मीद है कि कुछ ज्यादा डिमांड हो। अभी तक बेहतर रिस्पांस नहीं मिला है। इसी प्रकार नेशनल ट्रैक्टर के संचालक परवेज अहमद ने कहा कि कुछ खास बिक्री नहीं हो रही है। हां उम्मीद है कि दीपावली पर कुछ वाहन निकल जाएं। इसी प्रकार विभिन्न कंपनियों के गाड़ियों की तरफ लोगों का रूझान हैं। बुलेट की एजेंसी सिधारी पर हैं। बैटरी संचालित आटो रिक्शा की धूम
बैटरी संचालित आटोरिक्शा की धूम मची हुई है। बाजार में सैकड़ों की संख्या में यह उतर आए हैं। सबसे ज्यादा मुबारकपुर में इसे देखा जा रहा है। आटोरिक्शा के प्रोप्राइटर एसके सत्येन ने बताया कि अब तक वह 1000 तक आटो बेच चुके हैं। दीपावली पर 100 आटो बेचने का लक्ष्य है। इसका एवरेज 100 से 150 किमी है। ऐसे में ग्राहक पूरी तरह से इसे पसंद कर रहे हैं। धनतेरस पर तीन-चार की बु¨कग अभी हो गई है। ऐसे में धनतेरस तक 100 का आंकड़ा पार कर जाएगा। प्रतिष्ठा आटो सेल्स के विनोद ¨सह ने कहा कि बाजार अभी ठीक है। उम्मीद है कि दीपावली तक इसमें और तेजी आएगी।