प्रथम वीर चक्र विजेता सौदागर ¨सह को शहीद दिवस पर नमन
क्षेत्र के शहीद सौदागर ¨सह स्मारक जूनियर विद्यालय पर बुधवार को प्रथम वीरचक्र विजेता सौदागर ¨सह का शहीद दिवस 54वीं स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई।
जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : प्रथम वीरचक्र विजेता सौदागर ¨सह का 54वां शहीद दिवस स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। शहीद सौदागर ¨सह स्मारक जूनियर विद्यालय पर बुधवार को उनकी पौत्र वधू अंजना ¨सह द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विशिष्ट लोग शामिल होकर पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन व उनके कृतित्व को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत-चीन की लड़ाई लड़ने वाले प्रथम वीर चक्र विजेता सौदागर ¨सह पूनापार बड़ागांव के महातम ¨सह और मां बेइला देवी के पुत्र थे। 1948 में फतेहपुर में राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। इसी दौरान चीन ने भारत पर आक्रमण कर दिया। सौदागर ¨सह राजपूत रेजीमेंट की एक फौजी टुकड़ी के साथ लद्दाख सीमा पर भेज दिए गए। जहां चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए इनकी राइफल जाम हो गई। खून से लथपथ सौदागर ¨सह को एका एक सामने देखकर कमांडर भौचक्क रह गया। तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 1962 में उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद प्रेमा यादव, पूर्व सांसद डा. संतोष ¨सह, कृष्ण मोहन ¨सह, दीपू शंकर यादव, दुर्गा यादव, रामाश्रय राय आदि श्रद्धासुमन अर्पित की। अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही व संचालन राजवंत ¨सह ने किया।