Move to Jagran APP

घाघरा नदी में अज्ञात युवती का शव मिला

महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवां) गांव के समीप स्थित घाघरा नदी में रविवार को सुबह एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 05:45 PM (IST)
घाघरा नदी में अज्ञात युवती का शव मिला
घाघरा नदी में अज्ञात युवती का शव मिला

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवां) गांव के समीप स्थित घाघरा नदी में रविवार को सुबह 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास में जुटी है।

loksabha election banner

महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवां) गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की शाम चरवाहों ने नदी में युवती का शव देखा तो वे उल्टे पांव घर भाग आए। धीरे-धीरे यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। रविवार की सुबह ग्रामीण नदी की ओर गए तो शव वहीं पड़ा नजर आया। देवारा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष केदार यादव ने सूचना को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकाला गया। महराजगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के शरीर पर काला व सफेद रंग का प्रिटेंड सूट, क्रीम कलर की लैगी पहने है। लालरंग के चादर से शव बंधा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि गुरुवार की शाम को उक्त युवती को दो बाइक पर सवार चार लोगों के साथ जाते हुए दिखाई दी थी। जिससे उसकी हत्या किये जाने की आशंका हैं। एसओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.