Move to Jagran APP

चाचा नेहरू ने जेल में सही यातना, देश को कराया आजाद

आजमगढ़ : स्वतंत्र भारत प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 12:33 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 12:33 AM (IST)
चाचा नेहरू ने जेल में सही यातना, देश को कराया आजाद
चाचा नेहरू ने जेल में सही यातना, देश को कराया आजाद

आजमगढ़ : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

पूर्व सांसद डा. संतोष ¨सह ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पी थे। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर देश के उत्थान के लिए कार्य किए। जिलाध्यक्ष हवलदार ¨सह ने कहा कि पंडित नेहरू आजादी के लिए काफी संघर्ष किए। जेल में यातनाएं झेलकर देश को आजाद कराया। उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। उसी क्रम में कांग्रेस की सरकारों ने देश को आगे बढ़ाया और भारत का मान विश्व में स्थापित किया। इस मौके पर लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, चंद्रपाल यादव, श्यामधारी, बृजेश नंदन, बेलाल, मुन्नू यादव, ओंकार, संगीता, राना खातून, रामगनेश, गुफरान, विजेश्वर, मुन्नू यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.