Move to Jagran APP

दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फतेहपुर व बगवार गांव में सोमवार की रात को दो महिलाओं ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:01 AM (IST)
दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, बिलरियागंज (आजमगढ़) : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फतेहपुर व बगवार गांव में सोमवार की रात दो महिलाओं ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण दोनों महिलाओं का अपने-अपने पति से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

loksabha election banner

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फतेहपुर गांव निवासी संतोष सिंह की शादी मई 2013 में बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र की निवासी ममता सिंह (30) के साथ हुई थी। स्वजन के मुताबिक सोमवार की शाम किसी बात को लेकर दंपती में में झगड़ा हो गया था। उसके बाद संतोष घर से घूमने चले गए थे। इधर ममता अपने कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। रात में लगभग 11 बजे संतोष घर लौटे तो कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका देख सन्न रह गए। ममता की दो पुत्रियां हैं। आत्मघाती कदम उठाने की दूसरी घटना ग्राम बगवार में हुई। सरोज उर्फ गुड़िया (35) पुत्री लालजीत का भी किसी बात को लेकर पति से सोमवार की देर शाम को विवाद हुआ। इसी नाराजगी में सरोज ने रात में लगभग आठ बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सरोज का मायका बिलरियागंज क्षेत्र के ककरई दुलार गांव में स्थित है। उसकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आत्महत्या की खबर पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए थे। बिलरियागंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दोनों के मायका पक्ष ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करायी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.