1746 लोगों के सैंपल की जांच में दो नए पाजिटिव
जागरण संवाददाता आजमगढ़ वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को ल
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 05:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। टीकाकरण को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है। इसका सकारात्मक परिणाम लगातार दिख रहा है। शनिवार को 1746 लोगों के सैंपल की जांच की गई जिसमें दो नए पाजिटिव मरीज मिले हैं।
सीएमओ डा. एके मिश्र ने बताया कि अब तक कुल 17,873 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से अब तक 17,603 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
इस समय जनपद में 43 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। बताया कि अब तक कुल 7,74,404 सैंपल में 7,73,228 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 7,36,719 रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि अभी 1,176 रिपोर्ट का इंतजार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें