सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
जिले अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की रात को हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई वहीं हादसे में मृत महिला के देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिले अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की रात को हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की भनक लगते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
रौनापार : थाना क्षेत्र के रौनापार-लाटघाट मुख्य मार्ग पर स्थित ताहिरपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह छह बजे हुई। ताहिरपुर गांव निवासी झकरी राम (65) शनिवार की सुबह लगभग छह बजे खेत से पैदल घर जा रहे थे। गांव के पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पत्नी मगरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था।
गोसाई की बाजार : गंभीरपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात को लगभग नौ बजे गाय को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक पलट गई, जिसमें महिला की मौत हो गई। देवगांव कोतवाली अंतर्गत तरवा चंद्रभानपुर गांव की मनीता देवी (38) पत्नी नारायण अपने देवर रामाश्रय (34) के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक से दवा लेने गोसाई कीबाजार आई थी। रात में नौ बजे लौटने के दौरान रास्ते में मक्खनपुर गांव के समीप सामने गाय आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में मनीता व उसके देवर रामाश्रय भी घायल हो गए। इलाज के दौरान मनीता की मौत हो गई। उनके देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।