आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गो-कशी में संलिप्त दो भाई गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
आजमगढ़ के गंभीरपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-कशी में संलिप्त दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश ...और पढ़ें

फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
HighLights
गंभीरपुर पुलिस ने गो-कशी में संलिप्त बदमाशों को घेरा।
मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, घायल।
दो सगे भाई जमील और सलमान मौके से गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गंभीरपुर पुलिस के साथ रविवार की देर रात गो-कशी में संलिप्त दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पुलिस से उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी पर भर्ती कराया। मौके से ही घायल के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान ग्राम लहबरिया सरसेना खालसा, थाना गम्भीरपुर निवासी जमील और सलमान के रूप में हुई है।
दोनों बदमाश सगे भाई हैं, बदमाशों के पास से पुलिस ने दस किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस एक प्रतिबंधित पशु का अवशेष, लोहे का एक चापड़ और एक बाइक के साथ ही एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है।
