विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर दो हमलावर बाइक से हुए फरार

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 04:29 PM (IST)

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। ...और पढ़ें

आजमगढ़ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हमलावर फरार; पुलिस जांच में जुटी।

आजमगढ़ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हमलावर फरार; पुलिस जांच में जुटी।

HighLights

  1. 18 वर्षीय युवक आर्यन को दिनदहाड़े गोली मारी गई।

  2. अपाचे बाइक सवार दो हमलावर वारदात कर फरार हुए।

  3. घायल युवक जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के असिलाई मोड़ के पास शनिवार को ढाबे की ओर पैदल जा रहे 18 वर्षीय युवक पर अपाचे बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ और पैर में लगी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पकड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय आर्यन उर्फ अर्पित यादव का गांव के बाईपास पर ढाबा है। शनिवार को करीब दो बजे वह पैदल ढाबे की ओर जा रहा था। असिलाई मोड़ के पास पहुंचते ही अपाचे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और आर्यन को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने मुंह बांध रखा था।

गोली लगने से आर्यन के हाथ और पैर में चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।