विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ से अंतरराष्ट्रीय काल कराने के दो आरोपित गिरफ्तार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 03:41 PM (IST)

सरायमीर पुलिस और साइबर सेल ने आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ...और पढ़ें

आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉलिंग धोखाधड़ी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉलिंग धोखाधड़ी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट कॉलिंग धोखाधड़ी के दो आरोपित गिरफ्तार।

  2. प्रीमियम नंबरों पर लंबी कॉल से राजस्व कमाते थे।

  3. 16 मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद हुई।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम नंबरों पर इंटरनेट कालिंग के जरिए टेलीकाम राजस्व में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को सरायमीर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात संजरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से 16 मोबाइल फोन, डेल कंपनी का लैपटाप, तीन खुले सिमकार्ड और 4690 रुपये बरामद हुए।

सीओ क्राइम कौस्तुभ ने बताया कि आरोपित अपने साथी के साथ मिलकर इंटरनेट कालिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय काल कराते थे और इससे मिलने वाली धनराशि को क्रिप्टो के माध्यम से आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपितों में निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर निवासी 41 वर्षीय मो. ताबिश और सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां निवासी 28 वर्षीय सलीम अहमद शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों को संजरपुर बाजार से करीब 200 मीटर आगे पोखरे के पास से पकड़ा। तलाशी में मोबाइल, लैपटाप, सिमकार्ड और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे महाजनी टोला निवासी जीशान के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम नंबरों पर इंटरनेट कालिंग कराते थे। विभिन्न टोल फ्री नंबरों से काल जोड़कर उसे अधिक समय तक सक्रिय रखा जाता था।

इसके आधार पर प्रति मिनट राजस्व मिलता था, जिसमें आरोपितों को कमीशन दिया जाता था। कई बार तो काल पांच सौ मिनट तक सक्रिय रखा जाता था। काल को वाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रीमियम नंबर व काल रूट उपलब्ध कराए जाते थे।बरामद मोबाइल फोन व लैपटाप की जांच में कुछ वेबसाइट से संबंधित लागिन आइडी और पासवर्ड मिले हैं। इनके माध्यम से काल रूटिंग और काल बाइपास किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपित को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।