Move to Jagran APP

वन महोत्सव आज, रोपे जाएंगे 42.88 लाख पौधे

वन महोत्सव का आगाज पांच जुलाई को होगा। इसके लिए 42.

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 09:37 PM (IST)
वन महोत्सव आज, रोपे जाएंगे 42.88 लाख पौधे
वन महोत्सव आज, रोपे जाएंगे 42.88 लाख पौधे

जासं, आजमगढ़ : इंतजार खत्म ..। बहुप्रतीक्षित वन महोत्सव आज 42.88 लाख पौधो के रोपण के साथ होगा। वन विभाग ने रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें सात सदस्यीय टीम प्रतिघंटे संबंधित विभागों द्वारा रोपित पौधों की सूचना देगी। 24 विभागों के अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी जिले में भ्रमणशील रहेंगे, जो रोपित किए पौधों के संबंध में कंट्रोल सूचित करते रहेंगे।

loksabha election banner

शासन ने प्रदेश में 25 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य दिया है। इसमें आजमगढ़ को 42.88 लाख का लक्ष्य दिया गया है। 17 लाख वन विभाग और 25.86 लाख अन्य विभाग पौधारोपण करेंगे। 25 विभागों के पौधरोपण करने के लिए गड्ढे खोदकर वन अधिकारियों को पहले ही इत्तला कर दिया था। कंट्रोल रूम के लिए गठित सात सदस्यीय टीम में वन विभाग के एसडीओ विनय सिंह के नेतृत्व में काम करेगी। टीम में मुकेश शर्मा, बलवंत, आरपी सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र, सुरेंद्र पांडेय व अरुण मौर्या शामिल हैं।

चयनित जगहों से होगा शुभारंभ

वन विभाग के एसडीओ नीरज आर्या ने बताया कि जिलाधिकारी वन महोत्सव का शुभारंभ तहबरपुर व महराजगंज ब्लाक में पौधारोपण के साथ करेंगे। तहबरपुर ब्लाक के अमलाई में ग्राम समाज की भूमि में लगभग दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। जबकि महराजगंज ब्लाक के तेरही गौशाला के पास विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.